Home > राज्यो से ,
लखनऊ मेट्रो को सीएम अखिलेश यादव ने दी हरी झंडी

लखनऊ में मेट्रो का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां की मौजूदगी में ट्रायल गुरुवार को शुरू हो गया। चार कोच की इस मेट्रो को सुबह करीब सवा 11 बजे सीएम ने हरी झंडी दिखाई।

लखनऊ में हुए भव्य कार्यक्रम में मुलायम सिंह ने दीप जलाकर ट्रायल का शुभारंभ किया। लखनऊ मेट्रो को ट्रायल के दो महिला पायलेट प्रतिभा और प्राची चलाएंगी। दीप प्रज्जवलित करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिहं और सभी वरिष्ठ नेता मेट्रो पर सवार हुए।

भीतर जाकर उन्होंने मेट्रो के डिब्बे देखे और उसकी खासियत के बारे में जानकारी की। करीब तीन महीने तक ट्रायल के बाद लखनऊ मेट्रो मार्च के अंतिम सप्ताह में लखनऊ के बाशिंदों के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सरकार के लिए लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट एक बहुत की महत्वाकांक्षी योजना थी जिसे समय पर शुरू करने की पहली सीढ़ी कामयाबी से हासिल कर ली गई है। करीब तीन महीने तक मेट्रो का ट्रायल चलेगा। आम लोग 26 मार्च 2017 से ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

एक जनवरी 2017 से ट्रायल रन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग़ के बीच होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन होंगे। मेट्रो में कुल 1100 लोग सफर कर सकेंगे। 186 लोगों को बैठने व बाकि के लोग खड़े होकर सफर करेंगे

Share This News :