Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सुमित्रा महाजन ने माना- हो सकती है एंटी इन्केंबंसी

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर काफी अहम क्षेत्र है, यही कारण है कि यहां पर टिकट वितरण में देरी हो जाती है. क्योंकि टिकट दिल्ली से तय होता है, ये देखना होगा.

उन्होंन कहा कि एंटी इन्केंबंसी हो सकती है, क्योंकि सभी काम नहीं हो सकते हैं. कुछ काम रह जाते हैं. शिवराज को लेकर लोगों के मन में अच्छा भाव है, शिवराज के खिलाफ कोई भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मुकाबला सिर्फ इतना है कि आंकड़ा कम ना हो जाए. 

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि फर्स्ट क्लास फर्स्ट आने वाला लड़का अगर सेकंड आ जाए तो इसका डर लगातार बना रहता है. किसान नाराज नहीं है, इस बार भी शिवराज की सरकार बनना तय ही है. 

Share This News :