Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज सिंह चौहान ने परिवार साथ डाला वोट

मध्यप्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों और मिजोरम की कुल 40 सीटों के लिए भी एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में बीते 15 साल से भाजपा का शासन है जबकि मिजोरम में 10 साल से कांग्रेस का राज है। मध्यप्रदेश में 13 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा और मिजोरम में वयोवृद्ध ललथनहवला की साख दांव पर लगी है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। 

शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने के बाद कहा, बीजेपी à¤à¤• बार फिर बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। 

 à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने परिवार के साथ डाला वोट.

Share This News :