Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री ने स्व. डॉ. दर्शन सिंह को श्रृद्धांजलि अर्पित की

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बुधवार को पिण्टो पार्क स्थित स्व. डॉ. दर्शन सिंह एडवोकेट के निवास पर पहुँचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्व. दर्शन सिंह जुझारू एवं कर्मठ नेता थे। वे समाज में बेदाग छवि के लिये पहचाने जाते थे और उन्होंने कमजोर व जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से हम सबको अपूर्णनीय क्षति हुई है।  

Share This News :