Home > अपना शहर ,
कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी अब वेबसाइट पर भी दी जा सकती है

कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाली संस्थाओं के बारे में गुप्त जानकारी कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा सकता है।

      प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने कहा है कि बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिये त्वरित सूचना स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.hamaribitiya.in पर प्रदान की जा सकती है। वेबसाइट से प्राप्त हुई जानकारी, शिकायतकर्ता का नाम व पता विभाग द्वारा पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जादौन ने जिले के सभी नर्सिंग होम, क्लीनिक, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संस्थान पर इस वेबसाइट के बारे में स्पष्ट सूचना प्रदर्शित करें। जिससे केन्द्र में आने वाले नागरिकों व मरीजों को इसके विषय में जानकारी प्राप्त हो सके।

Share This News :