Home > अपना शहर ,
प्रत्येक माह की 9 तारीख को होगी गर्भवती महिलाओं की विशेष जाँच

“प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान”

उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले निजी चिकित्सक होंगे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” के अंतर्गत उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले निजी चिकित्सकों को जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पुरस्कृत किया जायेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं की द्वितीय व तृतीय त्रैमास में प्रसव पूर्व जाँच विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

      मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश में गर्भवती महिलाओं में प्रसव पूर्व एक जाँच के लिये 9 अगस्त 2016 से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गर्भवती महिला की द्वितीय व तृतीय त्रैमास में एक जाँच स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा कराए जाने का अभियान है। गर्भवती महिलाओं को यह सभी सेवायें एक पैकेज के रूप में प्रदान की जायेंगी। इस जाँच में गर्भवती महिला के हीमोग्लोबिन, यूरिन एल्बोमिन, ब्लड शुगर, मलेरिया, बीडीआरएल, एचआईवी, ब्लड शुगर ग्रुपिंग एवं पोस्ट प्रेण्डियल, ब्लड शुगर सोनोग्राफी जैसी जाँचें कराई जाती हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सुरक्षित प्रसव के संबंध में उन्हें आवश्यक सलाह-मश्वरा भी दिया जाता है।

इसके लिये जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को दो समूहों में बांटा जाता है। प्रथम समूह में मेडकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिनमें प्रयोगशाला और सोनोग्राफी जाँच की सुविधायें उपलब्ध हैं, उन्हें रखा गया है तथा द्वितीय समूह में ऐसी संस्थायें जिनमें प्रयोगशाला और सोनोग्राफी जाँच सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, उन संस्थाओं से गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया जाए। जिला चिकित्सालय में उनकी जाँच प्रशिक्षित स्त्री रोग चिकित्सकों द्वारा की जायेगी। शासन द्वारा शासकीय आयुर्वेदिक मेडीकल कॉलेजों में भी इस तरह की जाँच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

      प्रसूति के दौरान मातृ मृत्यु दर नियंत्रित करने के लिये अभियान के तहत उनकी संस्थाओं में कार्यरत चिकित्सकों से यह अपेक्षा की गई है कि वे इस अभियान में स्वेच्छा से नि:शुल्क रूप अपनी सेवायें प्रदान करें। ये सेवायें माह में एक बार 9 तारीख को उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक सेवायें देने वाले निजी चिकित्सकों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने का कार्य भी राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। यह पुरस्कार जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जायेंगे।

      डॉ. साहू ने बताया कि इस अभियान से जुड़ने वाले निजी संस्थाओं के चिकित्सक अपना रजिस्ट्रेशन भारत सरकार की वेबसाइट www.pmsma.nhp.gov.in पर या टोल फ्री नम्बर 1800-180-1104 पर जानकारी प्राप्त कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है। जिला स्तर पर गठित मॉनीटरिंग समिति द्वारा प्रत्येक माह की 9 तारीख के उपरांत जिले की इकजाई रिपोर्ट बनाकर राज्य स्तर पर प्रेषित की जायेगी और राज्य स्तर से यह रिपोर्ट भारत सरकार को रेफर होगी। इस अभियान की समीक्षा प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं की जा रही है। 

Share This News :