Home > अपना शहर ,
बैंक ऋण जमानतदार की सम्पत्ति अवरूद्ध

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जीवाजी चौक शाखा से 5 लाख 33 हजार रूपए का ऋण लेकर न जमा करने वाले डिफॉल्टर व्यक्ति के जमानतदार की सम्पत्ति के क्रय-विक्रय और हस्तानांतरण करने को तहसीलदार ग्वालियर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा अवरूद्ध किया गया है।

      बैंक बकायादार मिलेनियम मार्बल सेंटर श्री नासिर हुसैन सुर्वे साहब का बाड़ा एसएएफ पेट्रोल पम्प के पास कम्पू के जमानतदार श्री महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर पुत्र सरनाम सिंह राठौर तानसेननगर ग्वालियर की अचल सम्पत्ति का भवन गुढ़ी अवाडपुरा के पास सर्वे क्रमांक-402 मिन का भाग नगर निगम भवन क्रमांक-60/1288 कुल क्षेत्रफल 55.11 वर्गमीटर है, को विक्रय या दान अथवा हस्तांतरित किए जाने पर तहसीलदार ग्वालियर द्वारा रोक लगा दी गई है।

Share This News :