Home > अपना शहर ,
श्री पवैया ने स्व. डॉ. दर्शन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने स्व. डॉ. दर्शन सिंह एडवोकेट के असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री पवैया ने आज पिण्टो पार्क स्थित स्व. दर्शन सिंह के निवास पर पहुँचकर उनके चित्र पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

श्री पवैया आज पूर्व पार्षद जगराम कुशवाह के निवास पर भी पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Share This News :