Home > मनोरंजन ,
सपना चौधरी के शो में हुड़दंग, 1 की मौत, 12 लोग जख्मी

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर बवाल की खबरें आ रही हैं. गुरुवार रात में छठ के मौके पर बिहार में उनका प्रोग्राम था. हजारों की संख्या में लोग जुटे थे. लेकिन कार्यक्रम में हंगामा हुआ. एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई. जमकर बवाल हुआ. इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. कई जख्मी हैं. à¤¸à¤ªà¤¨à¤¾ का कार्यक्रम बिहार के बेगूसराय में चल रहा था. वो 11वें भरौल छठ महोत्सव में परफॉर्म करने के लिए सुदेश भोसले और हंस राज हंस जैसे कलाकारों के साथ यहां पहुंचीं थीं. à¤¦à¥‡à¤° रात तकरीबन 12 सपना चौधरी जब स्टेज पर पहुंचीं, तो दर्शकों के बीच में भगदड़ की स्थिति हो गई. सपना चौधरी को करीब से देखने के लिए लोग स्टेज तक पहुंचने की जुगत लगाते रहें. इसी दौरान जमकर कुर्सियां भी चली.बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोत्सव में 50,000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे. लोगों की अफरा-तफरी के बीच ही सपना चौधरी ने 2 गाने गाए मगर हालात काबू में नहीं होता देख कर आयोजकों को कार्यक्रम को वहीं समाप्त करना पड़ा. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.कार्यक्रम में मची भगदड़ और पुलिस लाठी चार्ज में 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति से मरने की  खबर है. मृत युवक का नाम साजन कुमार है और वह बडिया का रहने वाला है.

Share This News :