Home > अपना शहर ,
राज्य बीमारी सहायता निधि से दो प्रकरणों में एक लाख 25 हजार की सहायता मंजूर

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि से दो पीड़ित परिवारों को एक लाख 25 हजार रूपए की सहायता कैंसर बीमारी के उपचार हेतु प्रदान की गई है।

      मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि म.प्र. राज्य बीमारी सहायता निधि से श्रीमती संध्या तिवारी उम्र 38 वर्ष पत्नी प्रदीप तिवारी महावीर कॉलोनी तहसील डबरा जिला ग्वालियर को 75 हजार रूपए तथा श्रीमती मिथला बाई उम्र 55 वर्ष पत्नी श्री अशोक कुमार निवासी गोसपुरा हजीरा ग्वालियर को 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की जाकर अस्पताल को भेजी गई है।

Share This News :