Home > अपना शहर ,
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष 2 दिसम्बर को त्रिवर्षीय योजना की बैठक लेंगे जनप्रतिनिधियों से भी होगी चर्चा

ग्वालियर संभाग के सभी जिलों की त्रिवर्षीय जिला कार्ययोजना पर एक बैठक का आयोजन राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री चेतन कुमार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। यह बैठक 2 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से मोतीमहल के मानसभागार में होगी। बैठक में त्रिवर्षीय जिला योजना वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 पर चर्चा की जायेगी।

      राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री कश्यप 2 दिसम्बर को ही सायं 5 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं योजना समिति के सदस्यों से भी चर्चा करेंगे।

Share This News :