Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देष

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयसीमा में निरकारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 45 के निवासियों द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत कर आग्रह किया गया कि सावरकर सरोवर की सफाई करा दी जाए तथा सरोवर में पुनः नौकायान प्रारंभ करा दिया जाए। जिस पर निगमायुक्त श्री द्विवेदी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं वार्ड 38 के निवासियों द्वारा मुख्य मार्ग पर बडी संख्या में ठेले खडे होते हैं जिससे यातयात अवरुद्व होता है कृपया ठेले हटवाए जाएं। इस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 56 के निवासियों द्वारा पंचमुखी महादेव मंदिर कैंसर पहाडिया के पास डाम्बरीकृत सडक पर हुए गडडों को भरवाने के लिए आवेदन दिया जिस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। वहीं वार्ड 61 स्थित ग्राम खुरैरी के निवासियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग की तथा वार्ड 28 इंद्रानगर क्षेत्र में गंदगी साफ कराने तथा पानी की लाइन जुडवाने का आग्रह क्षेत्रीय निवासियों द्वारा किया गया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं सावरकर नगर गुडा कम्पू के निवासियों द्वारा बंद नाली से गंदगी होने एवं मच्छर फैलने को लेकर नाली खुलवाने का आग्रह किया, जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ अन्य आवेदकों की भी समस्या सुनकर उनका निराकरण किया गया।

  

Share This News :