Home > अपना शहर ,
जो दुकानदार कचरा फैलाएगा एवं डस्टबीन नहीं रखेगा, उससे नहीं खरीदेगें सामान

शा. मा. विद्यालय के बच्चों ने लिया संकल्प

जो दुकानदार सडक पर कचरा फैलएगा तथा गंदगी रखेगा और जिसके यहां डस्टबीन नहीं होगा उससे न हम कोई सामान खरीदेंगे न ही किसी को खरीदने देगें। यह संकल्प आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर के बच्चों ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लिया। आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर में स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता डॉ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर को स्वच्छ बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए शहर भर में अनेक अभियान जनसहयोग से चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता के बारे में चर्चा की गई तथा स्वच्छता के बारे में जाना तथा इसके पश्चात विद्यालय परिसर तथा आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की।
अनेक बच्चों ने लिया गोष्ठी में भाग
गोष्ठी में अनेक बच्चों ने भाग लिया तथा स्वच्छता को लेकर चर्चा की। गोष्ठी में अपने विचार कक्षा 8 के तुषान्त शर्मा, गौरव शाक्य, कक्षा 7 के अर्जत खान, कक्षा 6 के अमन जाटव एवं कक्षा 5 के हिमांशु भारद्वाज एवं कक्षा 2 के साहिल खान ने व्यक्त किए जिसमें साहिल खान को स्व्च्छता गीत एवं प्रेरक विचारों के लिए शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही 18 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाकर कैप लगाए गए तथा सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
रैली निकालकर दिया उपनगर ग्वालियर के रहवासियों को संदेष
स्वच्छता अभियान के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर के छात्रों द्वारा बडी संख्या में एकत्रित होकर रैली किलागेट से हजीरा तक रैली निकाली। रैली में छात्रों ने तख्तियां लेकर तथा स्वच्छता के नारे लगाते हुए आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपील की कि वह शहर की सडकों पर गंदगी न फैलाएं न किसी को फैलाने दें। इसके साथ ही सभी दुकानदार डस्टबीन रखें और उसमें ही कचरा डालें।
बाल कैबिनेट प्रति सप्ताह चलाती है स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा बताया गया कि विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन किया गया है। यह कैबिनेट प्रति सप्ताह 1 दिन स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का कार्य करती है।
गंदगी फैलाने वाले 4 लोगों पर किया जुर्माना
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा किलागेट से रैली निकाली गई जिसमें रास्ते में एक चाय वाले, एक सब्जी वाले एवं दो होटल संचालकों द्वारा अत्याधिक गंदगी फैलाई गई थी, जिसके चलते उक्त चारों व्यक्तियों पर 200-200 रुपए का जुर्मान किया गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में कभी गंदगी न फैलाएं एवं डस्टबीन रखें।

      

Share This News :