Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज सिंह ने की सभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

शहडोल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल के टेक्निकल ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहडोल मेरी अंतरात्मा से जुड़ा हुआ है। मैं जितनी बार यहां आया हूं उतनी बार कोई मंत्री नहीं आया। शिवराज ने कहा कि शहडोल आगे बढ़े और इसका विकास हो। मेंने इसे संभाग बनाया, शहडोल में सबकुछ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज यूनिवर्सिटी का विकास बोलता है। इमानदारी से बताना क्या कभी कांग्रेस में इतना विकास किया है। कांग्रेस ने शहडोल को बर्बाद करके छोड़ा है। युवाओं के उत्साह को मैं प्रणाम करता हूं।

शिवराज ने कहा कि आज मैं कहना चाहता हूं कि यहां तक पहुंचे हैं अब और आगे बढ़ना है। मैं विकास के साथ-साथ जनता के कल्याण के भी काम करता हूं। उन्होंने कहा कि जब श्रीमान बंटाधार जी का शासन था तब सड़क खत्म, बिजली का पता नहीं था। दीपावली की रात भी अंधेरों में कटती थी किसान की फसल बिजली के इंतजार में सूख जाती थी।

सिंचाई की व्यवस्था व्यवस्था नहीं थी, ऐसा मध्य प्रदेश कांग्रेस ने छोड़ा था अब मैं मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा शिवराज सिंह जिंदा है घबराना मत समृद्धि मध्य प्रदेश का मतलब है कि किसी को कोई कमी नहीं रहेगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग तो पानी पी पीकर गाली देते है। अब तो राहुल गांधी भी मुझे याद करते याद करते हैं, उन्होंने कहा कि राहुल जी तो भाषण देने में ही कंफ्यूज हो जाते हैं।

Share This News :