Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया अपने प्रभाव बाले क्षेत्र में टिकिट घोसित नहीं करा पाए

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने प्रभाव बाले क्षेत्र में टिकिट घोसित नहीं करा पाए .यह बात चर्चा का बिसय बना हुआ है .ग्वालियर चम्बल संभाग में श्री सिंधिया का बड़ा प्रभाव है और पहली सूची में तमाम बिधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदबार घोसित नहीं करा पाए हैं .यहां तक की हाल ही में कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव जीते नेताओं तक के नाम पहली सूची में नहीं हैं .ग्वालियर की दक्षिण बिधानसभा सीट पर भी फैसला नहीं हो पाया है .इस सीट पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समर्थक पूर्व मंत्री भगबान सिंह यादव का नाम है ,तो श्री सिंधिया की तरफ से कांग्रेस नेता किशन मुदगल और श्रीमती रश्मि पवार-शर्मा  का नाम है .दतिया से भी कांग्रेस उम्मीदबार घोसित नहीं कर पाई है .इसके अलाबा अशोक नगर ,गुना ,शिवपुरी ,भिंड ,विजयपुर ,श्योपुर ,सबलगढ़ आदि सीटें श्री सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र की हैं ,जिन पर बे नाम तय नहीं कर पाए हैं .

Share This News :