Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने की विभागीय समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर अधिकारियों को दिए नोटिस

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा कर विकास कार्यों एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति के बारे मे जानकारी प्राप्त की तथा नगरोदय अभियान एवं सम्पत्तिकर वसूली में लापरवाही बरतने पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। बैठक में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने नगरोदय अभियान के कार्य में जानकारी प्राप्त की तो उक्त कार्य में जनकल्याण शाखा के 4 सहायक वर्ग 3 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई जिस पर जनकल्याण अधिकारी श्री जगदीश दीक्षित सहित लिपिक श्री जैनेन्द्र श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र दादौरिया, श्री विजय बरुआ, श्रीमती आरती पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं नगरोदय अभियान के सर्वे कार्य को धीमी गति से करने पर 7 क्षेत्राधिकारियों श्री राजीव सिंहल, श्री ब्रजविहारी चंसौलिया, श्री सुरेश शर्मा, श्री राकेश कुशवाह, श्री महेन्द्र अग्रवाल, श्री ब्रजकिशोर त्यागी, श्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
बैठक में सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान सम्पत्तिकर वसूली में पिछडने पर सभी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही का नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 दिसंबर तक नामांतरण के सभी प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य रुप से कर दिया जाए। इसके साथ ही बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने शहर के सभी वार्डों को निर्धारित समयानुसार खुले में शौच मुक्त करने के लिए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य आवश्यक रुप से समयसीमा में पूर्ण कर लें।

Share This News :