Home > अपना शहर ,
स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

एमएलबी स्कूल मुरार में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है तथा हम सबको मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरुक होना होगा तभी हम शहर को स्वच्छता व स्वच्छ सर्वे में नम्बर 1 बना पाएंगे। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज एमएलबी विद्यालय मुरार में स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए शहर भर में अनेक अभियान जनसहयोग से चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत आज एमएलबी विद्यालय मुरार में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वच्छता के बारे में चर्चा की गई। स्वच्छता संगोष्ठी में विद्यालय की लगभग 350 छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता के बारे में जाना तथा इसके पश्चात विद्यालय परिसर तथा आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की।
रैली निकालकर दिया मुरार क्षेत्र के रहवासियों को संदेष
स्वच्छता अभियान के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा बडी संख्या में एकत्रित होकर रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने तख्तियां लेकर तथा स्वच्छता के नारे लगाते हुए आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपील की कि वह स्वयं तो स्वच्छता रखें ही साथ अन्य जनों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। यह रैल्ी गरम सडक, गंज आदि क्षेत्रों में होते हुए विद्यालय पंहुची।
अभियान से प्रतिदिन 25 छात्राएं जोडने की ली शपथ
स्वच्छता अभियान के दौरान सभी स्कूली छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली कि वह कहीं भी गंदगी नहीं फैलाएंगी तथा अन्य जनों को भी स्वच्छता के लिए जागरुक करेंगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 25 छात्राओं को इस अभियान से जोडेगीं। वहीं सभी ने संकल्प लिया कि अपनी - अपनी मम्मियों से भी कहेंगी कि वह सडक पर कचरा न फेंके और प्रतिदिन 25 अन्य महिलाओं को इस अभियान से जोडेगीं।
अनेक छात्राओं ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कोमल राठौर, कल्पना बोहरे, प्रिया अग्रवाल, दिव्या गोयल एवं प्रिंयंका बघेल सहित अनेक छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता गीत एवं लघु नाटिका स्वच्छता संदेश का आयोजन छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रत्येक कक्षा में बनाए दो-दो स्वच्छता दूत
स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता गोष्ठी के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाओं में दो-दो छात्राओं स्वच्छता दूत के रुप में मनोनीत किया गया तथा सभी छात्राओं को बैच लगाया गया एवं कैप पहनाए गए।

      

Share This News :