Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सत्ता में आए तो 10 दिन में करेंगे किसानों का कर्जा माफ ;राहुल

उज्जैन। प्रदेश की सियासत में मालवा-निमाड़ की काफी अहमियत है। ऐसे में इस बार प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के मालवा दौरे पर आए हैं। राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन से अपने दौरे की शुरुआत की। इसके बाद राहुल गांधी ने उज्जैन के दशहरा मैदान पर एक जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, "प्रदेश सरकार ने महाकुंभ का खर्चा दस गुना बढ़ाया और उस पैसे का बेजा इस्तेमाल हुआ। वहीं उन्होंने व्यापमं के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।" इतना ही नहीं राहुल गांधी ने क्षिप्रा शुद्धिकरण को लेकर हुए भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षिप्रा नदी को साफ करने के लिए 400 करोड़ खर्च हुए। लेकिन इतने पैसे खर्च करने के बाद भी क्षिप्रा साफ नहीं हुई है। ये बताने के लिए उन्होंने मंच पर ही क्षिप्रा नदी का गंदा पानी मंगा लिया।

 

Share This News :