Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बाबा महाकाल के आशीर्वाद से राहुल ने किया मालवा दौरे का आगाज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के साथ ही अपने दो दिनों के मालवा-निमाड़ दौरे की शुरुआत की। राहुल आज सुबह इंदौर पहुंचे और यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए उज्जैन पहुंचे और सीधे बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक सोला पहनकर बाबा महाकाल की पूजा की। उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया और उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया मौजूद रहे।

यहां दर्शन के बाद वो उज्जैन के दशहरा मैदान पर एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो तीन बजे झाबुआ पहुंचेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सभा स्थल के चारों ओर एसपीजी और स्थानीय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात हो चुकी है। 11.30 से दोपहर 12. 15 तक महाकाल मंदिर में रहेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.20 पर हेलिकॉप्टर से ही झाबुआ के लिए रवाना होंगे।

झाबुआ में कॉलेज ग्राउंड पर सभा में शामिल होंगे और वहां से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में उनका बड़ा गणपति से रोड शो शुरू होगा, जो मल्हारगंज, लोहारपट्टी, इतवारी बाजार, मालगंज, नरसिंह बाजार चौक, बाम्बे बाजार चौक, जवाहर मार्ग, इमली साहिब गुरुद्वारा, प्रिंस यशवंत राव रोड होता हुआ राजवाड़ा चौक पहुंचेगा। यहीं उनकी रात को सभा होगी और वे रात्रिविश्राम करेंगे।

 

Share This News :