Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में होगी राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए

62वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीणा प्रतियोगिता (बाक्सिंग) अगले माह में 25 से 29 दिसम्बर तक ग्वालियर में आयोजित होगी। प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने सोमवार को स्कूल शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थायें मुकम्मल करें।

     राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 17 वर्ष आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की होगी। इसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता रामलीला मैदान मुरार में आयोजित होगी। प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर जिला खेल अधिकारी के सहयोग से एक अतिरिक्त बॉक्सिंग रिंग तैयार कराने के निर्देश भी बैठक में दिए।

     खिलाड़ियों एवं उनके कोच के आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से अंजाम दी जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था का काम पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को प्राथमिक चिकित्सा टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को भी इस प्रतियोगिता को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This News :