Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को बीच में रोका, जबलपुर में आज ही होगा समापन

जबलपुर। à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को पार्टी ने रोकने का फैसला किया है। चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा ने ये फैसला किया है। वर्तमान में ये यात्रा जबलपुर में है और यहीं इस यात्रा का समापन होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने यात्रा के जल्दी समाप्त करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में घुमना था, लेकिन पार्टी ने इसे आधे में ही समाप्त करने का फैसला किया है। सीएम अपनी यात्रा में 187 विधानसभा में घूम चुके हैं। पार्टी की चुनाव की तैयारियों के चलते यात्रा रोकी गई है।आज ये यात्रा जबलपुर में है और सीएम की ये यात्रा यहां के 6 विधानसभा क्षेत्रों में घुम रहे हैं। यहीं सीएम शिवराज सिंह जन आशीर्वाद यात्रा का समापन कर देंगे।

Share This News :