Home > मनोरंजन ,
घूंघट में सपना चौधरी ने स्‍टेज पर लगाए कुछ ऐसे ठुमके

नई दिल्‍ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब भी स्‍टेज पर आती हैं, छा जाती हैं. उनका अंदाज फैंस को इतना पसंद आता है कि चाहे हरियाणा हो या बिहार, हर जगह सपना के शो हाउसफुल ही रहते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में फिर से बिहार में हुआ, जहां सपना फिर से स्‍टेज शो करती नजर आईं. सपना का हरियाणवी अंदाज कुछ ऐसा रहा कि बिहार के माधेपुरा में भी उनका शो देखने आए दर्शक झूम उठे. यूं तो सपना चौधरी, हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर हैं, लेकिन जब से सपना भोजपुरी फिल्‍मों में नजर आई हैं, उनकी फैन फॉलोइंग बिहार में भी काफी बढ़ गई है.

बिग बॉस के घर में नजर आ चुकी सपना चौधरी हिंदी से लेकर भोजपुरी फिल्‍मों में छायी हुई हैं. कई फिल्‍मों में उनके डांसिंग नंबर देखने को मिल रहे हैं. 'तेरी आंख्‍या का ये काजल..' पर तो आपने सपना को कई बार थिरकते हुए देखा हो, लेकिन माधेपुरा में सपना ने घूंघट डाल कर जो डांस किया, उसे देखकर फैंस झूम उठे. सपना का यह डांसिंग वीडियो कुछ देर पहले ही उनके एक फैनपेज ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. आप भी देखें सपना का यह डांस.

Share This News :