Home > अपना शहर ,
“नमामि देवि नर्मदे” सेवा यात्रा के लिये पंजीयन प्रारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर 11 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाली “नमामि देवि नर्मदे” सेवा यात्रा के लिये मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पंजीयन प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से अपनी भागीदारी दर्ज करा सकता है।

      जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री मुनेन्द्र शेजवार ने बताया कि “नमामि देवि नर्मदे” सेवा यात्रा के लिये पंजीयन वेबसाइट www.namamidevinarmade.mp.gov.in पर कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में 11 दिसम्बर 2016 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा 5 मई 2017 को अमरकंटक में ही समाप्त होगी।

यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर फलदार पौधों का रोपण, जैविक कृषि, जल संरक्षण, नशा मुक्ति के कार्य व समग्र स्वच्छता अभियान तथा खेल और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिये ग्वालियर क्षेत्र के युवाओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Share This News :