Home > अपना शहर ,
ग्वालियर क्षेत्र के पूर्व में निलंबित 199 शस्त्र लायसेंस बहाल

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज वर्मा द्वारा ग्वालियर थाना क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में निलंबित हुए 199 शस्त्र लायसेंस पुन: बहाल कर दिए गए हैं।

      श्री वर्मा ने बताया कि ग्वालियर थाना क्षेत्र में धार्मिक उन्माद और साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब होने की स्थिति की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर अक्टूबर 2016 में 199 शस्त्र लायसेंसधारियों के लायसेंस निलंबित किए गए थे। अभी हाल में सम्पन्न हुए दोनों समुदायों के धार्मिक त्यौहारों के दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहने और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का माहौल बहाल होने पर पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर लायसेंस पुन: बहाल कर दिए गए हैं।

Share This News :