Home > अपना शहर ,
कमिश्नर श्री रूपला ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा

सभी अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं में प्रगति लाएँ

अगली बैठक में प्रगति नहीं लाने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही

सभी विभागीय अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं में प्रगति लायें। लक्ष्यों की पूर्ति के लिये 31 मार्च तक का इंतजार नहीं करें। सभी रोजगारमूलक योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप 31 दिसम्बर 2016 तक ऋण राशि का वितरण हो जाए। यह निर्देश ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर श्री रूपला ने कहा कि अगली बैठक आने तक संतोषजनक प्रगति नहीं लाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। बैठक में एडीएम एवं प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कमिश्नर श्री रूपला ने जिले में संचालित विभिन्न विभागों की रोजगार हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि रोजगारमूलक ऋण योजनाओं में दिसम्बर 2016 के अंत तक लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना में ऋण का वितरण हो जाना चाहिए। इसके लिये ब्लॉक एवं जिला स्तर पर समन्वय समितियों की बैठक लेकर योजना के प्रकरणवार समीक्षा की जाए। जिस ब्रांच की स्थिति पुअर हो उसे निकाल दिया जाए। कमिश्नर ने अन्य विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वे लक्ष्यों को पूरा करने के लिये वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2017 तक इंतजार नहीं करें। कोशिश रहे कि सभी योजनाओं में लक्ष्य शीघ्रता के साथ पूर्ण हो जाए।

किसानों को खाद बीज की परेशानी न हो

      कमिश्नर श्री रूपला ने जिले में रवी फसलों की बोनी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को खाद एवं बीज की परेशानी न हो इसके लिए खाद-बीज की समूचित भण्डारण की व्यवस्था कर वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ हो। इसके लिए किसानों को फसलों का बीमा कराने हेतु भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्वाइल हेल्थ कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड बनाए जाने हेतु प्रोत्साहित करें। मौके पर कमिश्नर ने सहकारी बैंक को मार्फेट की रिकवरी करने पर जोर दिया। कमिश्नर ने कृषि उपसंचालक की स्केला फायनेंस बढ़ाने पर भी जोर दिया।

समय सीमा में सेवाए उपलब्ध न कराने पर अधिकारियों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करें

श्री रूपला में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आवेदकों को समय-सीमा के अंदर दी गई सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा आवेदकों को समय-सीमा के अंदर सेवाए उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन अधिकारियों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाए। पिछले दिनों कलेक्टर द्वारा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजनाओं के तहत बड़े प्रकरणों को प्राथमिकता दें। जिससे बडे उद्योग धंधे लगने से जहां स्वयं हितग्राही को रोजगार प्राप्त होगा। वहीं अन्य जरूरतमंदो को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने जिले में विद्युत आपूर्ति समीक्षा करते हुए अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बोल्टेज में भी सुधार लाए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पटवारियों के कार्यो की समीक्षा करें

      कमिश्नर श्री रूपला ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक तहसील स्तर पर पटवारियों की बैठक आयोजित कर उनके कार्यो की समीक्षा करें। उन्होंने प्राकृतिक आपदा एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मिलने वाली राहत राशि के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राहत का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने नक्शे तकमीम करने का अभियान 31 मार्च 2017 तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने डायवर्सन की बसूली बढ़ाने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

फसल कटाई प्रयोग में पूरी पारदर्शिता रखें

      कमिश्नर श्री रूपला ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग में पूरी पारदर्शिता रखते हुए सही तरीके से किए जाए और फसल कटाई प्रयोग के प्रतिवेदन पर अधीक्षक भू-अभिलेख और उपसंचालक कृषि के संयुक्त हस्ताक्षर भी हो। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त होने वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनके द्वारा भी प्रति बुधवार को संभागीय अधिकारियों की आयोजित बैठक में समीक्षा की जाती है। अत: सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए अपने स्तर पर निराकरण की कार्यवाही करे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में बनाए जा रहे शौचालय की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्वालियर नगर भी अमृत योजना में शामिल होने के कारण ओडीएफ किया जाना है। इस दिशा में तेजी के साथ कार्य कर 31 दिसम्बर तक खुले में शौच से मुक्त करवाना है। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त एवं डूडा के परियोजना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियो को दिलाने हेतु आगामी 30 नवम्बर तक संचालित अभियान के तहत शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए।     

25 दिसम्बर से नगरोदय अभियान

      कमिश्नर श्री रूपला ने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर से 26 जनवरी 2016 तक सभी नगरीय निकायों में नगरोदय अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके तहत शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने 15 नवम्बर से शहरों में आयोजित होने वाले स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।

महिला सशक्तिकरण पर आयोजन मुरैना में

      कमिश्नर श्री रूपला ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की उपलब्धियों पर प्रदेश के संभागों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में महिला सशक्तिकरण पर ग्वालियर और चम्बल संभाग का भव्य आयोजन मुरैना जिले में 12 दिसम्बर को आयोजित होगा। इस आयोजन में ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों और चंबल संभाग के तीनों जिलों से प्लानिंग करके नोडल अधिकारी बनायें। इस आयोजन के लिये अभी से व्यवस्था सुनिश्चित करायें। महिला हितग्राहियों का चयन करके उनको मुरैना ले जाने की सभी व्यवस्थायें सुन

Share This News :