Home > अपना शहर ,
आध्यात्म से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है – नगरीय विकास मंत्री

श्रीमती माया सिंह ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण व भगवद् कथा में हुईं शामिल

आध्यात्म से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। इससे मन के विकार दूर होकर सदविचार आते हैं। उक्त आशय के विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने व्यक्त किए। श्रीमती माया सिंह रविवार को यहाँ राठौर संतर मुरार में राठौर समाज द्वारा आयोजित भगवद् कथा में मौजूद जन समूह को संबांधित कर रहीं थीं। नगरीय विकास मंत्री ने राठौर संतर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।

      श्रीमती माया सिंह ने राठौर संतर में इस सामुदायिक भवन का निर्माण अपनी विधायक निधि से कराया है। नगरीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर राठौर समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिये वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि राठौर संतर के सुनियोजित विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

      कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती मीना शिवराम जाटव, श्री धर्मेन्द्र राण व श्री पुरूषोत्तम तमोटिया, श्री अशोक जादौन तथा श्री हीरालाल राठौर व श्री मातादीन सहित  राठौर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Share This News :