Homeवायरल न्यूज़,slider news,
अनोखा मंदिर, जहां माता की मूर्ति को आता है पसीना

देवताओं की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल में किसी न किसी मंदिर का एक अपना इतिहास है। लेकिन चंबा में एक ऐसा मंदिर है जो की मान्याताओं के साथ-साथ अनोखे रीति-रिवाजों के चलते प्रसिद्ध माना जाता है। चंबा जिले में स्थित प्रसिद्ध देवीपीठ भलेई माता के मंदिर की अगर बात करें तो उनकी बात बेहद निराली है। यहां के बारे में मान्यता है कि इस मंदिर में देवी माता की जो मूर्ति है, उस मूर्ति को पसीना आता है और इसमें आने वाले लोग यह भी मानते है कि जिस समय देवी की मूर्ति से पीसना आता है उस वक्त कोई श्रद्धालु वहां मौजूद होता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 
PunjabKesari

स्थानीय लोगों की माने तो 500 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास अलग है। भलेई माता के मंदिर में वैसे तो हर दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं लेकिन नवरात्रों में यहां विशेष धूम रहती है। यह मंदिर अपनी एक अजीब मान्यता को लेकर अधिक जाना जाता है, जिस पर यहां आने वाले श्रद्धालु विशेष यकीन रखते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में 300 साल तक महिलाओं को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं थी। 


कुछ सालों के बाद मंदिर से माता की मूर्ति चोरी हो गई थी जिसके बाद ये मूर्ति चमेरा डैम के आसपास मिली जिन चोरों ने मूर्ति को चुराया था उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। इसके बाद चोर मूर्ति छोड़ वहां से भाग गए थे। भलेई केवल एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में यहां के पूजारी भी यह कहते है कि देवी माता इसी गांव में प्रकट हुई थी। उसके बाद ही इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। तभी से लेकर आज तक यहां हजारों में श्रद्धालुओं का तांता इस ही इंतजार में लगा रहता है कि जाने कब देवी को पसीना आए और उनकी मनोकमना पूर्ण हो जाए। 

Share This News :