Home > मनोरंजन ,
तहलका मचा रही हैं दिशा ..

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिशा रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

PunjabKesari

 

वहीं दिशा और टाइगर ने एक- दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। खबरों की मानें तो काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है।

PunjabKesari

 à¤¸à¥‚त्रों के मुताबिक बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है। लेकिन ये सभी प्रयास फेल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि टाइगर और दिशा ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा । दोनों ने फिल्म 'बागी 2' में साथ काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि इनका रिश्ता इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा । 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान की खान की फिल्म भारत में नजर आएंगी। फिल्म की बात करें तो ‘भारत’ फिल्म सलमान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा सुनिल ग्रोवर,नोरा फतेही फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 2019 की ईद पर रिलीज होगी। 

Share This News :