Home > राज्यो से ,
नई करेंसी इकट्ठी कर रहे लोगों को खट्टर ने कुछ यूं चेताया...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इशारों-इशारों में उन लोगों को चेतावनी दी है जिन्‍होंने नई करेंसी को घर में जमा करना शुरू कर दिया है। दिल्‍ली के हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में खट्टर ने कहा जितनी नोटों की आवश्‍यकता है उतने नोट अब बाजार में आ चुके हैं। जब नए नोट आते हैं तो ये होता है अब इसे जेब में डाल लो, इसे हवा न लगाओ। अब जो हवा नहीं लगवाएगा उसका क्‍या हश्र होगा। जैसे पुराने नोटों का हुआ, क्‍या पता क्‍या हो जाए।

हालांकि नोटबंदी से पहले हरियाणा में भाजपा द्वारा जमीन खरीदे जाने के आरोपों को खट्टर à¤¨à¥‡ खारिज कर दिया। खट्टर ने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है फिर भी वह इस पर बयान दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जनता इलेक्‍ट्रॉनिक ट्रांजेक्‍शन करें तो कोई दिक्‍कत नहीं होगी। यह हमारा ही देश है जहां 67 फीसदी ट्रांसजेक्‍शन कैश से होती है जबकि विकसित देशों में यह सिर्फ 4 फीसदी है। अब नोटों का बहुत बड़ा विषय रहा नहीं है। करेंसी रुकनी नहीं चाहिए। करेंसी सर्कुलेशन में आए इसमें हर आदमी का योगदान होना चाहिए।

दिल्‍ली को पानी देने का ठेका सिर्फ हरियाणा का नहीं है

मुख्‍यमंत्री खट्टर ने कहा कि दिल्‍ली में सभी राज्‍यों के लोग रहते हैं। सिर्फ हरियाणा के ही लोग यहां नहीं बसे हैं। इसलिए इसे पानी सभी लोग दें। यूपी भी दे, पंजाब भी दे। सिर्फ हरियाणा का ठेका नहीं है। दिल्‍ली की आवश्‍यकता पूरी होनी चाहिए। आबादी के साथ उसकी आवश्यकता बढ़ रही है। लेकिन इसे अकेले हरियाणा कैसे पूरा कर पाएगा। हरियाणा की कठिनाइयां बढ़ती जा रही हैं। सर्दियों में तो कई बार ऐसा होता है कि जितना पानी हमें यमुना में मिलता है उसका अधिकांश हिस्‍सा दिल्‍ली को देना पड़ता है।  à¤®à¥à¤–्‍यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल मामले को लेकर वह राष्‍ट्रपति से 28 तारीख की शाम मुलाकात करेंगे।

Share This News :