Home > राज्यो से ,
कन्हैया पर कार्रवाई की तलवार, 20 और छात्र भी लपेटे में

जेएनयू प्रशासन ने देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार और उमर खालिद सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और विश्वविद्यालय के भवन में कुलपति एवं अन्य अधिकारियों को अवैध रूप से रोककर रखने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

लापता छात्र नजीब अहमद का पता लगाने में प्रशासन की तरफ से निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आंदोलनरत छात्रों के एक समूह ने पिछले महीने कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक भवन में 20 घंटे से अधिक समय तक रोके रखा था।

स्कूल आफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र और उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला 27 वर्षीय नजीब 14 अक्तूबर की रात कथित तौर पर एबीवीपी सदस्यों के साथ परिसर में झगड़े के बाद अगले दिन से लापता है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कन्हैया और उमर सहित 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उन्हें प्रॉक्टोरियल कमेटी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

Share This News :