Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री ने की स्वच्छता अभियान एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा

स्वच्छता अभियान की सफलता में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण – श्री तोमर

नगर निगम अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें – श्रीमती माया सिंह

केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सम्पूर्ण देश के साथ-साथ ग्वालियर जिले में भी उत्साहजनक प्रगति दर्ज की गई है। इसके लिये स्थानीय प्रशासन बधाई का पात्र है। लेकिन इस अभियान की शतप्रतिशत सफलता के लिये इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अतिमहात्वाकांक्षी अभियान है। इसे हर हालत में सफल बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आगाह किया कि जो व्यक्ति इस अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधक बनते हैं, उनके साथ जिला प्रशासन कड़ाई का रूख भी अख्तियार कर सकता है।

      उन्होंने यह बात शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कही। बैठक में प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक द्वय श्री भारत सिंह कुशवाह व श्रीमती इमरती देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री अनय द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

      श्री तोमर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी तक देश के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच करने की प्रवृत्ति से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिये आवश्यक है कि इससे आम जन को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिये प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्वालियर जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए गए “प्रेरक” के प्रयोग को सफल मानते हुए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में ऐसे वॉलिन्टियर तैयार करने की आवश्यकता बतलाई जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनायें।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर के रेल और सड़क प्रवेश मार्गों को अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया जाए। श्री तोमर ने रेलवे ट्रैक के आस-पास व्याप्त गंदगी पर विशेष जोर देते हुए इन क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण विशेष रूप से कराने और रेलवे विभाग से समन्वय

स्थापित कर रेलवे ट्रैक को विशेष रूप से स्वच्छ बनाने की कार्ययोजना के निर्देश दिए।

      श्री तोमर ने ग्वालियर शहर के सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत बंद पड़े लैण्ड फिलसाईट को पुन: प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये आवश्यकता हो तो नगरीय प्रशासन मंत्री की अध्यक्षता में विशेष राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन ग्वालियर में किया जाए। इस प्रोजेक्ट से ग्वालियर के साथ-साथ डबरा और मुरैना शहर के सॉलिड बेस्ट डिस्पोजल सिस्टम को भी जोड़ा जाना चाहिए।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर क्षेत्र में जागरूकता के लिये अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें अन्य जनप्रतिनिधियों सहित उनके द्वारा भी लगातार भागीदारी दर्ज कराई जा रही है। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि नगर निगम को अपने संसाधनों का और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम द्वारा जगह-जगह रखे जाने वाले डस्टबिन की संख्या बढ़ाने तथा कचरा गाड़ियों की मरम्म्त कर कचरा खुली गाड़ी में न जाए, यह सुनिश्चित करें। श्रीमती माया सिंह ने लैण्डफिलसाईट के निराकरण के लिये प्रमुख सचिव व आयुक्त नगरीय प्रशासन के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कराने की बात भी कही।

स्मार्ट सिटी पर विशेष चर्चा

      बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान आयुक्त नगर निगम श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महाराज बाड़ा क्षेत्र के 803 एकड़ क्षेत्र को प्रथम चरण में सर्वसुविधायुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिससे प्रथम चरण में शहर की एक लाख 2 हजार 883 जनसंख्या लाभान्विनत होगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत –

  • स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम – इस प्रोजेक्‍ट के तहत अमृत योजना में सुनियोजित हाईटैक प्रदूषण रहित ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसमें 55.53 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी। इस योजना के तहत नगर निगम को 5 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। ग्वालियर सिटी और इंटरसिटी के लिये 144 वाहनों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है।
  • बस स्टॉप – शहर में प्रमुख स्थानों पर 100 आधुनिक बस स्टॉप और तीन सेटेलाईट बस स्टॉप बनाए जाना प्रस्तावित है।
  • एलईडी होर्डिंग और स्ट्रीट लाईट – शहर को स्मार्ट लुक देने के लिये नगर निगम द्वारा परंपरागत होर्डिंग के स्थान पर एलईडी होर्डिंग को प्रमोट किया जा रहा है, जो शहर में पाँच स्थानों पर लगाए जायेंगे। इसके साथ ही शहर के 18 मार्गों पर स्ट्रीट लाईट पर भी विज्ञापन का अधिकार निजी एजेन्सियों को प्रदान किया गया हे।
  • वाटर एटीएम की स्थापना – नगर निगम द्वारा शहरवासियों को सामान्य दरों पर फिल्टर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 11 स्थानों पर वाटर एटीएम  लगाए जाना प्रस्तावित है।

इसके साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नागरिकों को शहर की सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिये टच बोर्ड, ई-नगर पालिका, स्मार्ट पोल, बाइक शेयरिंग, पेन सिटी प्रोजेक्ट, शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये पाँच बड़े ग्रीन बेल्ट विकसित करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है।

नगर निगम के इन प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नगर निगम अपने सभी प्रोजेक्टों को व्यवहारिकता की कसौटी पर परीक्षण करें। जिन स्थानों पर बस स्टेण्ड प्रस्तावित किए गए हैं, उनकी फिजिबिलिटी और मॉडल पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाटर एटीएम प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। ग्रीन बेल्ट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि रमौआ बांध क्षेत्र को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए।

किसानों की आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति के निर्देश

      बैठक में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि के कारण डबरा-भितरवार क्षेत्र के 40 ग्रामों की विद्युत काट दिए जाने की शिकायत पर श्री तोमर ने कहा कि यह मौसम रबी फसल की बोनी और पलेवा का समय है। इस दौरान किसान को विद्युत की सर्वाधि

Share This News :