Home > मनोरंजन ,
गुपचुप तरीके से की सगाई, मां ने शेयर की ये तस्वीर

रणबीर कपूर के जन्मदिन 28 सितंबर के बाद से बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में एक बड़ी खुशखबरी गूंज रही है। चर्चा है कि इंडस्ट्री के दो बड़े परिवारों कपूर और भट्ट ने अपनी औपचारिक दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला कर लिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पिछले हफ्ते गुपचुप सगाई हो गई है, हालांकि अभी इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है परंतु जोरदार चर्चा है कि रणबीर-आलिया ने अपनी रिलेशनशिप को रिश्ते का नाम देने का फैसला कर लिया है।दोनों ने जिंदगी में अब आगे मिलकर साथ चलने का फैसला लिया है। रणबीर-आलिया की सगाई की चर्चाओं की मुख्य वजह बनी है वह तस्वीर जिसमें ये सितारे अपनी मांओं के साथ हैं। नीतू सिंह और सोनी राजदान इस तस्वीर में साथ में नजदीक हैं । आलिया आगे हैं। इस तस्वीर को रणबीर के जन्मदिन पर नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। à¤œà¤¾à¤¨à¤•ारों के अनुसार नीतू जानती थीं कि तस्वीर पर हजारों बातें होंगी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पोस्ट करके संकेत दे दिया कि कपूर और भट्ट परिवार अब एक-दूसरे के सुख-दुख का हिस्सा हैं। चर्चा है कि रणबीर के जन्मदिन पर बहुत सादे और पारिवारिक माहौल में रणबीर-आलिया ने सगाई कर ली। नीतू कपूर इस बात पर लगातार जोर दे रही थीं कि दोनों को अब अपनी रिलेशनशिप को नए स्तर पर ले जाना चाहिए। 

Share This News :