Home > अपना शहर ,
संभाग आयुक्त श्री रूपला सोमवार को लेंगे अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक

जिले में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और अंतरविभागीय समन्वय के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा प्रति सोमवार प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट में अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाती है। दिनांक 28 नवम्बर सोमवार को आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। इस बैठक में संभाग आयुक्त द्वारा योजनाओं की समीक्षा के साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में चर्चा की जायेगी।

      उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त अपने संभाग के जिलों में जिला अधिकारियों की समीक्षा के क्रम में सोमवार को यह बैठक ले रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर डॉ. गोयल ने निर्देशित किया है कि सोमवार को आयोजित होने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अपने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ-समय पर उपस्थित रहें।

      उन्होंने जिला अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि बैठक में जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अपने अधीनस्थों को न भेजें।

Share This News :