Home > अपना शहर ,
माइक्रो एटीएम एवं शिल्पकार पहचान-पत्र शिविर का आयोजन

भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) एवं मध्यप्रदेश के ग्रामोद्योग विभग के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पियों के लिये माइक्रो एटीएम एवं शिल्पकार पहचान पत्र शिविर का आयोजन गेंडेवाली सड़क ग्वालियर में किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से माइक्रो एटीएम एवं एटीएम वैन भी मौजूद थी। ताकि बुनकरों को अपने पैसे जमा करने एवं निकालने में कठिनाई न हो और उनके उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। शिविर में जिन शिल्पियों के खाते नहीं थे, उनके खाते भी खुलवाये गये।

     इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र अवस्थी, उपायुक्त नगर निगम मौजूद थे।

     सर्वप्रथम श्री महेश गुलाटी उपसंचालक हैण्डलूम द्वारा कार्यालय की योजनाओं की शिल्पियों को जानकारी दी गई। तत्पश्चात कमल कान्ता राठौर, हस्तशिल्प प्रबंधन अधिकारी द्वारा शिल्पकार पहचान पत्र एवं माइक्रो एटीएम के उद्देश्य के संबंध में बताया।

     कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री विजय कुमार सिंघल, जिला समन्वयक श्री अशोक कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ प्रबंधक श्री ओ पी सैनी, विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहन विश्वकर्मा एवं आभार श्री डी सी तिवारी प्रभारी मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम ग्वालियर द्वारा किया गया।

Share This News :