Home > मनोरंजन ,
'सुई धागा' ने तीन दिन में ही वसूल ली लागत, शानदार कमाई

'यश राज' बैनर की फिल्म 'सुई धागा' का टिकट खिड़की पर वीकेंड शानदार गुजरा। तीन दिनों में ही फिल्म ने अनी लागत वसूल ली है।

टिकट खिड़की पर शुक्रवार को दो अलग-अलग मिज़ाज की फिल्में रिलीज़ हुई थीं। 'सुई धागा' साफ तौर पर विजेता है। 'सुई धागा' की पहले दिन की कमाई 8.30 करोड़ रुपए रही। शुक्रवार को एशिया कप क्रिकेट का फाइनल था जिसमें इंडिया भी खेल रहा था, तो कमाई पर इसका भी असर रहा। दूसरे दिन कमाई बढ़ी और 12.25 करोड़ रुपए हो गई। संडे को इसे 16.05 करोड़ रुपए की कमाई हुई।

तीन दिन में 36.60 करोड़ रुपए इसे मिले हैं। उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पूरा होते-होते यह 40 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी, यह थोड़ी पीछे रह गई। फिर भी अपनी लागत तो इसने वसूल ली है। अनुष्का शर्मा - वरुण धवन की फिल्म के पीछे 'यश राज' का हाथ है, 2500 स्क्रीन्स के बड़े पैमाने पर यह रिलीज हुई है।

ता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुई धागा' का पूरा नाम 'सुई धागा मेड इन इंडिया' रखा गया है। देश में हस्तशिल्प और बुनकरी की खस्ता होती हालत और स्वदेशी की अवधारण को एक कहानी के जरिए सामने लाने की कोशिश है। 'यश राज' ने इसे प्रोड्यूस किया है और शरत कटारिया इस फिल्म के निर्देशक हैं।

यह फिल्म गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को ध्यान में रखते हुए अभी रिलीज़ की जा रही है। 'सुई धागा' पति-पत्नी की कहानी है, जो एक बिजनेस की शुरुआत करते हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी-मोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। स्वदेसी और स्वरोजगार से स्वावलंबन तक की प्रेरित करने वाली कहानी को कमर्शियल एंगल भी दिया गया है।

Share This News :