Home > अपना शहर ,
महिलाओं और बच्चों का कानूनी संरक्षण समाज की प्राथमिकता विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अतिथियों के विचार

कानून की जानकारी सभी को है न्याय थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन आप सक्षम नहीं हैं तो भी न्याय पा सकते हैं। न्यायालय की मंशा है कि न्याय सबको बराबरी से मिले। यह उद्गार अलख सामाजिक एवं जनकल्याण समिति ग्वालियर एवं सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डेवलपमेंट ग्वालियर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में उपस्थित विषय विशेषज्ञों ने व्यक्त किये।

ग्वालियर के हरीशंकरपुरम स्थित कम्युनिटी हॉल के पास ईसीएस स्कूल परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सोनी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री मुनेन्द्र सिंह वर्मा ने बाल दुव्र्यापार एवं महिला संरक्षण विषय पर आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विधिक जागरूकता से जुड़ी अहम जानकारियां बतार्इं। साथ ही महिला खासकर घरेलू हिंसा एवं बाल अधिकारों के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।

विधिक जागरूकता के कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसम्पर्क विभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक श्री डी.डी. शाक्यवार ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में जानकारी दी कि सरकार की खासकर न्यायालय की नि:शुल्क विधिक सहायता सम्बंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश सरकार भी संकल्पित है। विधिक जागरूकता पर आयोजित कार्यक्रम को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षराज दुबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा ने भी सम्बोधित किया। श्री शर्मा ने न्याय पालिका और कार्य पालिका के रूप में पुलिस से सामंजस्य बनाये रखने की पहल की। साथ ही आपसी तालमेल से परिवार सम्बंधी विवादों के निराकरण को प्राथमिकता दिये जाने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम का संचालन डीसी जैन मासूम ने किया एवं आभार अलख संस्था के सचिव जावेद खान ने व्यक्त किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था अलख की ओर से जावेद खान, डॉ. निरुपम गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सतीश यादव, भूषण पवैया, अमित चितवन आदि ने किया। इस अवसर पर एक विधिक जागरूकता के सम्बंधित कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

Share This News :