Home > अपना शहर ,
स्नातक डिग्री न होने से पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों के लिये सुनहरा मौका

शासकीय सेवा में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिन्हें स्नातक न होने की वजह से पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनके लिये स्नातक डिग्री प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। ऐसे कर्मचारी इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के माध्यम से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ से स्नातक डिग्री प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों को विभाग में उच्च पद पर प्रमोशन एवं अन्य लाभ मिल सकेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विशेष कार्यक्रम बीपीपी (स्नातक पूर्व कार्यक्रम) में प्रवेश लिया जा सकता है।

ऐसे कर्मचारी जिन्होंने दसवीं, बारहवी उत्तीर्ण नहीं किया है तथा पुरानी पद्धति के आधार पर मैट्रिक उर्त्तीण है, वे सभी बीपीपी कार्यक्रम में प्रवेश लेकर एवं पूर्ण स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेकर बी.ए., à¤¬à¥€.काम., बी.एस.डब्ल्यू. एवं अन्य कार्यक्रम इग्नू के माध्यम से पूर्ण कर सकते है। बीपीपी कार्यक्रम में प्रवेश हेतु योग्यता 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना अनिवार्य है कार्यक्रम की फीस एक हजार रूपये निर्धारित की गई है।

Share This News :