Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 27 नवम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह प्रात: 11 बजे मांढ़रे वाली माता तिराहा के समीप पगौड़ा रेस्टोरेन्ट का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे राठौर मोहल्ला मुरार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने पहुँचेंगीं। साथ ही यहीं पर राठौर समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगी। नगरीय विकास मंत्री दोपहर बाद 2 बजे मंगला एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :