Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश विर्निदिष्ट गौण खनिज नियम 2016 के संबंध में सुझाव आमंत्रित

भारत सरकार द्वारा फरवरी 2015 में 31 खनिजों को गौण खनिज की सूची में अधिसूचित किया गया। इसमें मुख्य रूप से डायस्पोर, पायरोफिलाईट, क्ले, लेटराईट आदि शामिल है । इन खनिजों के निर्वतन की प्रक्रिया के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 'मध्यप्रदेश विर्निदिष्ट गौण खनिज नियम 2016' का प्रारूप तैयार किया गया है।

इस प्रारूप को खनिज विभाग की वेबसाईट ई- खनिज  https://ekhanij.mp.gov.in à¤ªà¤° प्रदर्शित किया गया है। वेबसाइट पर इच्छुक व्यक्तियों से इस नियम के संबंध में सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। कोई भी व्यक्ति इस वेबसाईट के फीड बेक बटन पर क्लिक कर अपने सुझाव दे सकता है। सुझाव देने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है ।

Share This News :