Home > अपना शहर ,
जन अभियान परिषद के परामर्शदाताओं को दिया गया सामाजिक अंकेक्षण का प्रशिक्षण

जन अभियान परिषद द्वारा चयनित परामर्शदाताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। यहाँ क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण में परामर्शदाताओं को खासतौर पर ग्राम सभाओं में मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण की बारीकियाँ बताई गईं।

      इन परामर्शदाताओं द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड की सबसे अधिक राशि व्यय करने वाली 25 – 25 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा।

      संस्था की प्राचार्य श्रीमती वंदना योगेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री मुनेन्द्र शेजवार, श्री एन के पाठक व श्री ओपीएस कौरव द्वारा प्रशिक्षण उपरांत सभी परामर्शदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह प्रशिक्षण श्री निहाल सिंह चौहान व श्री संजय जोशी द्वारा दिया गया।

Share This News :