Home > अपना शहर ,
घास एवं झाडियां काटने वाली 30 नवीन मषीनों का महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने किया पूजन

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज नगर निगम द्वारा घास काटने के लिए क्रय की गई 30 नई नवीन मशीनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, प्रशासनिक अधिकारी श्री एपीएस भदौरिया, नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा, पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए गाजरघास, झाडिया एवं घास काटने के लिए निगम द्वारा लगभग 10 लाख रुपए की लागत सें 30 मशीनें क्रय की हैं। उक्त मशीनें प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे क्षेत्र में स्वच्छता का कार्य तेजी से किया जा सके।

Share This News :