Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहुल के 'मोबाइल बनाएंगे' बयान पर बोले शिवराज- पतली पिन का चार्जर बनाया?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के राहुल गांधी के एक महीने पुराने ट्वीट पर करारा प्रहार करने के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अमेठी में 70 साल में एक चार्जर भी नहीं बना पाई.

2 दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर गए राहुल ने गुरुवार को चित्रकूट में 'मेड इन चित्रकूट' की बात करते हुए कहा था, 'मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब चीन के युवा सेल्फी लें और फोन के पीछे देखकर सोचें कि यह चित्रकूट जगह कहां हैं. जहां ये फोन बन रहा है.'

इससे पहले राहुल ने 18 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, 'आपके हाथ में जो मोबाइल है, वह 'मेड इन चाइना' है. यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम 'मेड इन भोपाल' और 'मेड इन मध्य प्रदेश' मोबाइल बनाएंगे.'

राहुल के 'मेड इन चित्रकूट', 'मेड इन भोपाल', 'मेड इन मध्य प्रदेश' और 'मेड इन मंदसौर' से जुड़े कई बयानों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए उन पर करारा प्रहार किया.

उन्होंने कहा कि 'मेड इन मध्य प्रदेश' मोबाइल, 'मेड इन चित्रकूट' मोबाइल, BHEL के मोबाइल, पता नहीं राहुलजी और कहां-कहां मोबाइल बनाने की फैक्ट्री लगाने वाले है! राहुलजी आज भले कुछ भी बोल रहे हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में 'मेड इन अमेठी' लिखा हुआ 'पतली पिन का चार्जर' भी नहीं बना पाए!'

Share This News :