Home > मनोरंजन ,
अनुष्का ने सादगी से यूं जीता दिल

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में सभी की निगाहें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली पर टिकी हुई थी। जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। जी हां, जिस वक्त विराट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवॉर्ड ले रहे थे। उस उस दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑडियंस के बीच बैठकर अपने पति का हौसला बढ़ा रही थीं। अनुष्का से साथ उनकी सास और विराट कोहली की मां सरोज à¤­à¥€ नजर आईं। जो अपनी बहू के साथ बेटे के लिए तालियां बजा रही थीं।पति विराट कोहली को मिल रहे इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन छोड़कर पहुंची थीं। वो यहां सिंपल क्रीम कलर की साड़ी और डिजाइनर ब्लैक ब्लाउज में दिखीं। साथ ही माथे पर बिंदी और बड़े झुमकों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनकी एवरग्रीन स्माइल भी उनके चेहरे पर थी। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। उनकी ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।   

Share This News :