Home > राज्यो से ,
नीतीश ने फिर किया नोटबंदी का समर्थन, महागठबंधन में मतभेद पर कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी को लेकर महागठबंधन में किसी प्रकार की दरार को खारिज किया और कहा कि नोटबंदी का यह कदम कोई साधारण कदम नहीं, बहुत ‘साहसिक कदम’ है। लेकिन इसे लागू करने के लिए तैयारी और की गई होती तो किसी को कठिनाई नहीं होती।

बिहार विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश ने नोटबंदी का एकबार फिर समर्थन करते हुए इसको लेकर महागठबंधन में किसी प्रकार की दरार को खारिज किया और कहा कि नोटबंदी का यह कदम कोई साधारण कदम नहीं, बहुत ‘साहसिक कदम’ है पर इसे लागू करने के लिए तैयारी और की गई होती तो किसी को कठिनाई नहीं होती। उन्होंने यह भी फिर दोहराया कि केवल नोटबंदी से नहीं बल्कि बेनामी संपत्ति पर जबतक प्रहार नहीं किया जाएगा कालेधन के खिलाफ की गई कार्रवाई का उतना परिणाम नहीं आएगा जितना आवश्यक है।

नोटबंदी को लेकर बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल दलों जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस में अलग-अलग राय होने के कारण दरार उत्पन्न के बारे में नीतीश ने इसे खारिज करते हुए कहा कि इसको लेकर कोई भ्रांति नहीं यह महागठबंधन इस प्रदेश के मुद्दों लेकर है, उसपर कोई मतभेद नहीं लेकिन कोई राष्ट्रीय मुद्दा आने पर अलग राय रखने क्या मतभेद की संज्ञा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस का जो महागठबंधन बना, सरकार  à¤‰à¤¸à¥€ पर चल रही है। बिलकुल कॉमन एजेंडा पर काम चल रहा है। आपसी समझदारी है। किसी प्रकार की कोई भ्रांति नहीं है। नीतीश ने महागठबंधन में मतभेद अथवा दरार की अटकलों को लोगों का ख्याली पुलाव की संज्ञा देते हुए कहा कि इसका मतलब यह कतई नहीं होता कि बिहार में तीन दलों का गठबंधन है तो दुनिया के सारे मुद्दे पर लोग एक राय होंगे। यह असंभव है।

Share This News :