Home > अपना शहर ,slider news,
अबकी बारी सतीश सिकरवार सब पर भारी

भारतीय जनता पार्टी के जुझारू ,कर्मठ और मेहनत कश नेता और निर्विरोध पार्षद का चुनाव जीते डॉक्टर सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से चुनाव तैयारी में जुट चुके हैं .इन दिनों १२ घंटे से ज्यादा समय जनसम्पर्क और जनता के बीच बिता रहे हैं .साथ ही अभी ३० से ज्यादा स्थानों पर प्रतिदिन गणेश पूजन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं .सर्वहारा वर्ग में सतीश का जादू सर चढ़कर बोल रहा है .पिछले ४ साल से जनसेवा और जनता की समस्यायों का निदान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं .सामाजिक कार्यों और गरीबों की सेवा करने के संकल्प के साथ जो काम हाथ में लिया बो पूरा किया .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का सर्बाधिक लाभ जनता को दिलवा रहे हैं .
सतीश सिकरवार सरकारी ख़ुफ़िया तंत्र का सर्वे हो ,पार्टी का सर्वे हो और आम जन का सर्वे हो सभी सर्वे में नम्बर बन पर हैं .ग्वालियर पूर्व बिधान सभा में लोग कहने लगे हैं ,अबकी बारी सतीश सिकरबार सब पर भारी .बीजेपी नेता राजेश्वर राव हर कार्यकर्म में कहते हैं की सतीश तो गरीवों के देवदूत हैं ,उन्होंने गरीव कन्यायों की सादी कराने ,गुरुजनों का सम्मान करने ,बहनों का रक्षा सूत्र कार्यक्रम करने ,लोगों का मुफ्त इलाज कराना ,मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान करना ,पाठ्य -सामग्री का बितरण करना ,गरीव बच्चों की फ़ीस भरने के लिए आर्थिक मदद करना ,खेल आयोजन जैसे अनेक कार्य करना किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है .सतीश के साथ युवाओं के साथ -साथ बहनों की भी बड़ी टीम है .
बताया गया है की डॉक्टर सिकरवार की टीम ने ग्वालियर पूर्व के मतदान केंद्रों की कागजी तैयारी के साथ हर मतदान केंद्र पर १० -१० युवाओं की टीम तैयार करली है .पांच हजार युवाओं की टीम चुनाव की दृष्टि से तैयार की गई है .सतीश के समर्थक कहते हैं की हमारी तैयारी चुनाव को युद्ध की तरह लड़ने की तैयारी है .हर बार्ड में बैठकें निरंतर चल रही हैं और जन चौपाल के माध्यम से छोटी -छोटी सभाएं चल रहीं है .बीजेपी नेता अबधेश कौरव कहतें हैं की जिस तरह अर्जुन की नजर चिड़िया की आंख पर थी ,उसी तरह हम सब की नजर ग्वालियर पूर्व बिधान सभा पर है .

Share This News :