Home > अपना शहर ,
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मजदूर वर्गों के खाते खुलवाने हेतु बैंकों में लगेंगे दो दिवसीय शिविर

संस्थागत वित्त निदेशालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, एसडीएम श्री दीपक जैन, श्रम पदाधिकारी श्री गुप्ता की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मजदूर वर्गों के खाते खुलवाने हेतु 26 एवं 27 नवम्बर को बैंकों में कैम्प आयोजित किए जायेंगे।

      एसडीएम श्री दीपक जैन ने बताया कि जिन बैंकों में दो दिवसीय शिविर आयोजित किए जायेंगे, उनमें सेंट्रल बैंक - ओल्ड ग्वालियर, बेहट, भितरवार, चीनौर। स्टेट बैंक – बाड़ा, तानसेन रोड़, डबरा, करैरा, न्यू कलेक्ट्रेट, बिलौआ, पिछोर, लक्ष्मीगंज। पंजाब नेशनल बैंक – हजीरा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र – पाटनकर बाजार। बैंक ऑफ बड़ोदा – गश्त का ताजिया। यूको बैंक – बिरलानगर, मेला रोड़। बैंक ऑफ इंडिया – मुरार, डीडीनगर। ओरिएन्टल बैंक – डबरा और केनरा बैंक – डबरा एवं भितरवार में दो दिवसीय शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मजदूर वर्गों के खाले खुलवाने की कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :