Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस पर्यवेक्षक 13 कारतूस के साथ एयरपोर्ट पर हिरासत में

भोपाल। à¤•ांग्रेस के एक बड़े नेता को भोपाल के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 13 कारतूस के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक जसवीर सिंह को 13 कारतूस के साथ पकड़ा।राजाभोज एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान जसवीर सिंह के बैग से 13 कारतूस बरामद किए। जसवीर सिंह जेट एयरवेज की फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली जा रहे थे, तभी उनके सामान की जांच गई तो उसमें जिंदा कारतूस मिले। कारतूस मिलते ही CISF के जवानों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ शुरू की। जसवीर सिंह कारतूस के बारे में फिलहाल कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए हैं। CISF ने उन्हें गांधीनगर पुलिस के हवाले किया। जहां से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Share This News :