Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना रामेश्वरम, द्वारिका एवं जगन्नाथपुरी हेतु कार्यक्रम निर्धारित

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना एवं दतिया को तीर्थयात्रा पर भेजे जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रियों को रामेश्वरम्, द्वारिका एवं जगन्नाथपुरी की यात्रा पर भेजा जा रहा है।

      माफी ऑफीसर संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिण्ड, शिवपुरी एवं गुना जिले से रामेश्वरम की यात्रा 30 नवम्बर को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ग्वालियर, शिवपुरी से द्वारिका हेतु यात्रा 8 दिसम्बर को रवाना होगी।  24 दिसम्बर को दतिया जिले के यात्रियों को लेकर द्वारिका के लिये यात्रा रवाना होगी। शिवपुरी व गुना के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी के लिये यात्रा 28 दिसम्बर को जायेगी तथा दतिया के यात्रियों को लेकर 13 जनवरी को जगन्नाथपुरी की यात्रा रवाना होगी।

      इन यात्राओं में अन्य जिले के यात्री भी सम्मिलित होंगे। संबंधित जिलों के कलेक्टर को पत्र जारी कर चयनित 30 यात्रियों की सूची, हार्डकॉपी एवं सॉफ्टकॉपी शासन को भेजते हुए एक प्रति संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Share This News :