Home > मनोरंजन ,
अनूप की बात पर भिड़ीं ...

बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है. इसी के साथ घर के अंदर कंटेस्टेंट के बीच एक-दूसरे को लेकर तंज कसना भी शुरू हो गया है. भजन गायक अनूप जलोटा अपनी पार्टनर जसलीन के साथ वहां पहुंच कर पहले ही सुर्खियों में हैं. अब इसपर शो के कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने टिप्पणी भी कर दी है.

दरअसल शो के दौरान एक टास्क करते समय अनूप की एक बात पर उनकी पार्टनर बनकर आईं जसलीन भिड़ जाती हैं. यह देख करणवीर दोनों पर तंज कसते हुए बोलते हैं कि उन्हें दोनों का रिश्ता देख कन्फ्यूजन हो रही है.

इस बार के बिग बॉस में सबसे ज्यादा किसी की चर्चा हो रही है तो वो हैं "भजन सम्राट" अनूप जलोटा. शांत स्वभाव और विवादों से दूर रहने वाले अनूप के बिग बॉस के विवादित घर में जाने से लोगों के बीच हैरानी थी.

इसके बाद दूसरी चर्चा का विषय उनकी कथित प्रेमिका और शिष्या जसलीन मथारू रहीं जो उनके साथ पार्टनर बनकर आई हैं. जसलीन उम्र में उनसे 37 साल छोटी हैं.

28 साल की जसलीन कोलकाता की हैं. उन्हें संगीत में काफी दिलचस्पी है. वो 11 साल की उम्र से ही संगीत की ट्रेनिंग ले रही हैं. वह क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों तरह के म्यूजिक में ट्रेन्ड हैं. इतने सालों में जसलीन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं. वो मीका सिंह, सुखविंदर सिंह और पपॉन के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं

Share This News :