Home > अपना शहर ,
अजा. अजजा. के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर आज

मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिसर भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के कौशल विकास उपरांत रोजगार हेतु जिला मुख्यालय पर 26 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से फूलबाग लक्ष्मीबाई प्रतिमा के सामने एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में अनुसूचित जाति, जनजाति के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों का पंजीयन किया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण प्रकरण तैयार कर विभिन्न बैंकों को भेजे जायेंगे। बैंकों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

Share This News :